Close

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा (2026)

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा (2026)
Title Description Start Date End Date File
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा (2026) “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 2026”
*उत्तराखंड वासियों के लिए विशेष निःशुल्क AC ट्रेन यात्रा*
*उत्तरकाशी *। उत्तराखण्ड सरकार, संस्कृति विभाग द्वारा राज्य की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने हेतु *”सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026″* का आयोजन किया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत चयनित उत्तराखंड के नागरिकों को *गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम* की *पूर्णतः निःशुल्क AC ट्रेन यात्रा* कराई जाएगी। यात्रा के दौरान *रहने, भोजन और स्थानीय परिवहन* की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जाएगी।
*कौन कर सकता है आवेदन?*
1.  *उत्तराखंड का स्थाई निवासी* होना अनिवार्य है।
2.  *आयु सीमा*:
– वरिष्ठ नागरिक समूह: *60 वर्ष या उससे अधिक*
– प्रोफेशनल समूह: *40 वर्ष से कम*
3.  आवेदक का *11 विशिष्ट समूहों* जैसे स्ट्रीट वेंडर्स, गिग वर्कर्स, सीमांत ग्रामीण आदि में से किसी एक के अंतर्गत आना आवश्यक है।
*आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज:*
– आधार कार्ड / पैन कार्ड
– निवास प्रमाण पत्र / Domicile Certificate
– स्वास्थ्य संबंधी स्व-घोषणा पत्र
– 2 पासपोर्ट साइज फोटो
*कैसे करें आवेदन?*
इच्छुक नागरिक अपना पूर्ण भरा आवेदन पत्र विकास भवन स्थित जिला पंचयातराज कार्यलय के कमरा संख्या 117पर  दिनांक 10 जुलाई 2026 समय अपराह्न 3.00 बजे तक आवेदन प्राप्त  व  जमा सकते हैं।
अथवा सह *नोडल अधिकारी*  श्री नितिन नौटियाल से संपर्क कर सकते हैं।
*मो. 9456561117* ईमेल – dpro.uki@gmail.com*नोट:*सभी श्रेणियों में कुल मिलकर 40 यात्री ही चयनित किए जाएंगे.  चयन *”पहले आओ – पहले पाओ”* के आधार पर किया जाएगा। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा  ।
“उत्तराखण्ड सरकार का संकल्प – राज्य की संस्कृति और विरासत का सम्मान”।
07/07/2026 10/07/2026 View (633 KB)