सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा (2026)
| Title | Description | Start Date | End Date | File |
|---|---|---|---|---|
| सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा (2026) | “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 2026” *उत्तराखंड वासियों के लिए विशेष निःशुल्क AC ट्रेन यात्रा**उत्तरकाशी *। उत्तराखण्ड सरकार, संस्कृति विभाग द्वारा राज्य की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने हेतु *”सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026″* का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत चयनित उत्तराखंड के नागरिकों को *गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम* की *पूर्णतः निःशुल्क AC ट्रेन यात्रा* कराई जाएगी। यात्रा के दौरान *रहने, भोजन और स्थानीय परिवहन* की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जाएगी। *कौन कर सकता है आवेदन?* 1. *उत्तराखंड का स्थाई निवासी* होना अनिवार्य है। 2. *आयु सीमा*: – वरिष्ठ नागरिक समूह: *60 वर्ष या उससे अधिक* – प्रोफेशनल समूह: *40 वर्ष से कम* 3. आवेदक का *11 विशिष्ट समूहों* जैसे स्ट्रीट वेंडर्स, गिग वर्कर्स, सीमांत ग्रामीण आदि में से किसी एक के अंतर्गत आना आवश्यक है। *आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज:* – आधार कार्ड / पैन कार्ड – निवास प्रमाण पत्र / Domicile Certificate – स्वास्थ्य संबंधी स्व-घोषणा पत्र – 2 पासपोर्ट साइज फोटो *कैसे करें आवेदन?* इच्छुक नागरिक अपना पूर्ण भरा आवेदन पत्र विकास भवन स्थित जिला पंचयातराज कार्यलय के कमरा संख्या 117पर दिनांक 10 जुलाई 2026 समय अपराह्न 3.00 बजे तक आवेदन प्राप्त व जमा सकते हैं। अथवा सह *नोडल अधिकारी* श्री नितिन नौटियाल से संपर्क कर सकते हैं। *मो. 9456561117* ईमेल – dpro.uki@gmail.com*नोट:*सभी श्रेणियों में कुल मिलकर 40 यात्री ही चयनित किए जाएंगे. चयन *”पहले आओ – पहले पाओ”* के आधार पर किया जाएगा। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा । “उत्तराखण्ड सरकार का संकल्प – राज्य की संस्कृति और विरासत का सम्मान”। |
07/07/2026 | 10/07/2026 | View (633 KB) |